Translations:Sanat Kumara and Lady Master Venus/56/hi

From TSL Encyclopedia

मैं अपने शरीर को इस्राएल के लोगों के बीच एक जीवित वेदी के रूप में स्थापित करता हूँ। [1] और उस शरीर-रूपी मंदिर में ही पवित्र जीवात्मा का वास है, जीवात्मा का वह रूप ईश्वर के प्रत्येक पुत्र और पुत्री के लिए आत्मा का मूल स्वरूप है। ब्रह्मांडीय माँ की यही इच्छा है कि उसकी कोई भी संतान - पुत्र हो या पुत्री - इस भवसागर में खो न जाए।

  1. यहाँ इस्राएल शब्द का अर्थ उन सभी लोगों के समूह से है जो सनत कुमार के साथ पृथ्वी पर आये थे, जिनमें ईश्वरीय चेतना समाहित है, न कि केवल यहूदी लोगों से। दिव्यगुरु हमें यह बताते हैं कि ईश्वरीय चेतना वाले मनुष्य सभी जातियों, वंशों और राष्ट्रों में अवतरित हुए हैं। इस्राएली शब्द का अर्थ उस व्यक्ति से है जिसमें वास्तव में ईश्वरीय गुण हैं। हिब्रू में, इस्राएल का अर्थ उस व्यक्ति से है, "जो ईश्वर के रूप में शासन करता है" या "ईश्वर के सामान है।"