Translations:Sanat Kumara and Lady Master Venus/93/hi

From TSL Encyclopedia

ईश्वर के मार्ग पर चलने वाले सभी साधक एक निश्चित पड़ाव पर औपचारिक रूप से विश्व के स्वामी से मिलते हैं। जो भी लोग उनसे प्रत्यक्ष मिले हैं, वे उनका वर्णन एक सुंदर, गरिमामय, सौम्य और अत्यंत दयालु युवक के रूप में करते हैं; उनके चेहरे पर सर्वज्ञता और रहस्यमय महिमा का एक ऐसा भाव है, जो अदम्य शक्ति का आभास देता है ऐसी शक्ति कि कुछ लोग तो उनकी दृष्टि सहन भी नहीं कर पाते, और भय से अपना चेहरा ढक लेते हैं... इस अनुभव को प्राप्त करने वाला व्यक्ति इसे कभी नहीं भूल सकता, और न ही वह इसके बाद कभी इस बात पर संदेह कर सकता है कि पृथ्वी पर पाप और दुख चाहे कितने भी भयानक क्यों न हों, पृथ्वी की सभी वस्तुएं एक-दुसरे से जुड़ी हुई हैं, और सब कुछ अंततः सभी के कल्याण के लिए ही हो रहा है; मानवता अपने अंतिम लक्ष्य की ओर अग्रसर है।[1]

  1. लीडबीटर, द मास्टर्स एंड द पाथ, पृष्ठ २९६।