Translations:Serapis Bey/19/hi
अपने एक जन्म में सेरापिस मिस्र के फैरो (मिस्त्र के राजा के लिये उपाधि) अमेनहोटेप तृतीय (शासनकाल लगभग १४१७-१३७९ बी सी) थे, जो थुटमोस चतुर्थ के पुत्र और थुटमोस तृतीय के पड़पोते थे। थुटमोस तृतीय कुथुमी के अवतार थे। अमेनहोटेप चतुर्थ - जिन्हें बाद में इखनाटन के नाम से जाना गया - उनके पुत्र और सिहासन के उत्तराधिकारी थे। सेरापिस के शासनकाल के दौरान मिस्र समृद्धि, शांति और वैभव के चरम पर था। यह उनके अपने हृदय की लौ और प्राचीन काल से चले आ रहे सभी दिव्यगुरुओं के साथ उनके समन्वय की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति थी।