Translations:Serapis Bey/26/hi

From TSL Encyclopedia

इतिहासकार इस युद्ध को विपरीत परिस्थितियों में साहस और निर्भीकता से लड़ने का एक उत्कृष्ट उदाहरण मानते हैं। आकाशिक अभिलेखों से पता चलता है कि स्पार्टन रॉयल गार्ड के तीन सौ सैनिक लक्सर के वे तीन सौ शिष्य थे जो सेरापिस के साथ पृथ्वी पर आये थे। वे असाधारण व्यक्तित्व के मालिक थे। उनमें से कुछ दिव्यगुरु बन गए और कुछ आज भी भौतिक रूप में हैं।