Translations:Serapis Bey/37/hi
टॉलेमी प्रथम के शासनकाल में सेरापिस ने अलेक्जेंड्रिया पुस्तकालय के संस्थापक डेमेट्रियस ऑफ फालारम के आंखों की चिकित्सा की थी और उनका अंधापन दूर किया था - डेमेट्रियस ने उनके प्रति कृतज्ञता-भरे कई भजन लिखे थे। सेरापिस अक्सर भविष्यवाणी के माधयम से बात करते थे - वे लोगों को व्यक्तिगत सलाह भी देते थे और उनका उपचार भी करते थे। सेरापिस से जुड़ा एक प्रसिद्ध किस्सा है जिसने उन्हें मिस्र और यूनान के सर्वप्रमुख देवता के रूप में स्थापित किया - मिस्र के शासक राजा टॉलेमी प्रथम को सपने में सेरापिस के दर्शन हुए - सपने में उन्होंने राजा को देवता की मूर्ति को अलेक्जेंड्रिया लाने का आदेश दिया। पहले राजा को विश्वास नहीं हुआ परन्तु यह सपना उन्हें एक बार और आया तो राजा ने डेल्फ़िक ओरेकल के आशीर्वाद से मूर्ति मंगवाई और उसे अलेक्जेंड्रिया के सेराफिम (महान मंदिर) में स्थापित किया। यह वही मंदिर है जिसमें तीन लाख पुस्तकों का प्रसिद्ध अलेक्जेंड्रियाई पुस्तकालय था।