Translations:Serapis Bey/38/hi

From TSL Encyclopedia

सेरापिस को अनेक नामों से पुकारा जाता है - "पिता", "उद्धारकर्ता" और "महान देवता"। माना जाता है कि उन्होंने देवताओं और मनुष्यों के बीच घनिष्ठ संपर्क स्थापित किया था। रहस्यवाद में सेरापिस को मिस्र के गुप्त दीक्षा अनुष्ठानों का पुरोहित माना जाता है। छोटे रहस्यों के लिए आइसिस को उत्तरदियी माना जाता था जबकि गहन रहस्यों के लिए सेरापिस और ओसिरिस ज़िम्मेदार थे - गहन रहस्य केवल उन दीक्षित पुरोहितों को ही दिए जाते थे जो सेरापिस के मंदिर में कठोर परीक्षा और दीक्षा अनुष्ठानों से गुजरते थे।