Translations:Serapis Bey/39/hi

From TSL Encyclopedia

लगभग सात सौ वर्षों में सेरापिस मिस्र और यूनान के सर्वोच्च देवता बन गए। चौथी शताब्दी ईस्वी के उत्तरार्ध में सम्राट थियोडोसियस ने बहुदेववाद के विरुद्ध फरमान जारी किए जिसके फलस्वरूप ईसाइयों ने मूर्तिपूजकों - जिनमें रहस्यवादी धर्मों के अनुयायी भी शामिल थे - पर आक्रमण करना शुरू किया। अलेक्जेंड्रिया के एक ईसाई पादरी ने भीड़ को उकसाकर अलेक्जेंड्रिया में मूर्तिपूजा के महान प्रतीक - सेरापिस के मंदिर - को नष्ट करवा दिया। सेरापिस की विशाल प्रतिमा - जिसने छह सौ वर्षों तक लोगों को प्रेरित किया था - के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। भीड़ ने अलेक्जेंड्रिया के एक महान पुस्तकालय को नष्ट कर दिया।