Translations:Western Shamballa/7/hi
मैं शम्बाला के पवित्र मंदिर में हूँ - पश्चिम के शम्बाला में - जिसका आकाशीय आध्यात्मिक स्थल भी अनादि काल से स्थापित है। दिव्य माता का आश्रम बहुत बड़ा है - यह आज के रॉयल टेटन रैंच के पूरे क्षेत्र पर फैला हुआ है। परन्तु मेरा अपना पवित्र आश्रम ह्रदय के ऊपर के सूक्ष्म सप्तक में स्थित एक प्रवेश कक्ष के समान है — यह हृदय का वह गुप्त कक्ष है जहाँ आत्मा प्रवेश कर स्वयं ईश्वर से शिक्षा प्राप्त करती है।