Translations:Four lower bodies/15/hi

From TSL Encyclopedia
Revision as of 19:45, 22 June 2024 by PoonamChugh (talk | contribs)

पश्चिम दिशा के अनुरूप भौतिक शरीर, मनुष्य को पदार्थ स्तर पर अपनी चेतना की सर्वोच्च कुशलता को व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। जैसे उच्च आकाशीय शरीर में उच्च स्तरों पर व्यक्तित्व का साँचा होता है, वैसे ही पृथ्वी पर मनुष्य अपने भौतिक शरीर के पदार्थ पर अपनी पहचान का साँचा गढ़ता है। "जमीन की धूल से" बना साँचा, जो अब श्वेत अग्नि सत्व की चमक से चमकता नहीं; आत्मा का यह तम्बू (tabernacle), जीवित भगवान का यह मंदिर, पहले की तरह पारदर्शी नहीं, और न ही यह पहले की तरह सार्वभौमिक आत्मा की चमक बिखेरता है। दैवीय योजना के क्रिस्टलीकरण का केंद्र बिंदु होने के बजाय, मनुष्य का भौतिक (पृथ्वीमय) शरीर उसके निम्न आकाशीय शरीर पर दर्ज अपूर्ण विचारों और भावनाओं का कब्रगाह (sepulcher) बन गया है।