Translations:Karma/29/hi

From TSL Encyclopedia
Revision as of 11:14, 10 February 2025 by JaspalSoni (talk | contribs)

अक्सर हम कर्म शब्द का प्रयोग भाग्य के विकल्प रूप में करते हैं। लेकिन यह सत्य नहीं है। कर्म में विश्वास भाग्यवाद नहीं है। हिंदु धर्म के अनुसार, अपने पूर्व जन्मों के कर्मों के कारण वर्तमान जीवन में हम में कुछ विशेष प्रवृत्तियां या आदतें हो सकती है, परन्तु हम उन विशेषताओं के अनुसार कार्य करने के लिए बाध्य नहीं। कर्म स्वतंत्र इच्छा को नहीं नकारता।