Translations:Saint Germain/36/hi

From TSL Encyclopedia
Revision as of 14:51, 3 November 2025 by RajKumari (talk | contribs) (Created page with "तीसरी शताब्दी के उत्तरार्ध में संत जर्मेन ने संत एल्बन के रूप में जन्म लिया। वे ब्रिटेन के पहले शहीद हुए। एल्बन रोमन सम्राट डायोक्लेटियन के शासनकाल में ईसाइयों पर हो रहे अत्याचारो...")
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)

तीसरी शताब्दी के उत्तरार्ध में संत जर्मेन ने संत एल्बन के रूप में जन्म लिया। वे ब्रिटेन के पहले शहीद हुए। एल्बन रोमन सम्राट डायोक्लेटियन के शासनकाल में ईसाइयों पर हो रहे अत्याचारों के दौरान इंग्लैंड में थे। वे एक मूर्तिपूजक थे। उन्होंने रोमन सेना में सेवा भी की थी और बाद में वेरुलामियम नामक शहर में बस गए थे। वेरुलामियम शहर का नाम बाद में बदलकर सेंट एल्बंस कर दिया गया। एल्बन ने एम्फीबालस नामक एक भगोड़े ईसाई पादरी को छुपाया था, जिसने उनका धर्म परिवर्तन करवाया था। जब सैनिक उसे ढूँढ़ने आए तो एल्बन ने पादरी को वहां से भगा दिया और स्वयं पादरी का वेश धारण कर लिया।