Translations:Saint Germain/6/hi

From TSL Encyclopedia
Revision as of 11:04, 20 February 2026 by PoonamChugh (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)

प्रत्येक दो हज़ार साल का चक्र सात किरणों में से एक के अंतर्गत आता है। ईसा मसीह छठी किरण के चौहान के रूप में पिछले 2000 वर्षों से युग के धर्मगुरु के पद पर कार्यरत थे। 1 मई, 1954 को संत जर्मेन और पोर्टिया को आने वाले युग (सातवीं किरण का चक्र) का निदेशक नियुक्त किया गया। सातवीं किरण कुम्भ राशि की है, तथा स्वतंत्रता और न्याय कुंभ राशि के स्त्री व पुरुष तत्त्व हैं। दया के साथ मिलकर वे इस व्यवस्था (dispensation) में ईश्वर के अन्य सभी गुणों को दर्शाने का आधार प्रदान करते हैं।