पश्चिमी शम्बाला

From TSL Encyclopedia
Revision as of 08:25, 16 April 2026 by RajKumari (talk | contribs) (Created page with "मैं शम्बाला के पवित्र मंदिर में हूँ - पश्चिम के शम्बाला में - जिसका आकाशीय आध्यात्मिक स्थल भी अनादि काल से स्थापित है। दिव्य माता का आश्रम बहुत बड़ा है - यह आज के रॉ...")
Other languages:
caption
आंतरिक साधना स्थल का हृदय

१९७६ में नए साल की पूर्व संध्या पर, गौतम बुद्ध ने यह भविष्यवाणी की थी कि उनके आध्यात्मिक स्थान की ऊर्जा या शक्ति आगे चलकर अमेरिका में स्थानांतरित होगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका ही वह जगह है जहाँ लोग फिर से धर्म और संघ (आध्यात्मिक समुदाय) के मूल उद्देश्य की ओर लौटेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि एक दिन शम्बल्ला और 'प्रकाश का शहर' भी वहाँ स्थानांतरित किए जाएँगे। लेकिन अभी के लिए, वहाँ केवल एक द्वितीयक बल क्षेत्र स्थापित किया जाएगा, जिसे शम्बाला का ‘ओमेगा पक्ष’ कहा गया है - शम्बल्ला का ‘अल्फा पक्ष’ अपनी मूल जगह पर ही बना रहेगा।

१९८१ में गौतम बुद्ध ने अपना ‘पश्चिमी शम्बाला’ उस स्थान पर स्थापित किया, जिसे उनके अनुयायी आतंरिक आश्रय स्थल का ‘हृदय’ कहते हैं (यानि सबसे महत्वपूर्ण केंद्र)। १८ अप्रैल को उन्होंने कहा:

एक प्रकाश की एक किरण (ऊर्जा) मैं शम्बाला से भेज रहा हूँ। मैं सनत कुमार (Ancient of Days’ - बहुत प्राचीन दिव्य सत्ता या ईश्वर के आधार) के लिए नीवं रख रहा हूँ। इस समय मैं विशेष रूप से इस बात पर ध्यान दे रहा हूँ कि शम्बाला की ज्योति को आतंरिक आश्रय स्थल तक पहुँचाया जाए, ताकि वह स्थान पश्चिम में बुद्धों और बोधिसत्त्वों का निवास बन सके - और उन लोगों का भी निवास स्थान बन सके जो आगे चलकर बोधिसत्त्व बनेंगे और ‘मातृ शक्ति’ (दिव्य माँ) की भक्ति करेंगे।

गौतम बुद्ध की उपस्थिति दो तरह से मानी जाती है — उनकी “यांग” (पुरुषत्व) शक्ति पूर्व में शम्बाला में गोबी रेगिस्तान के ऊपर एक आकाशीय स्तर पर मौजूद है तथा “यिन” (नारीत्व) शक्ति पश्चिम में, उत्तरी रॉकी पर्वतों के गल्लटिन रेंज के ऊपर आकाशीय स्तर पर स्थित है -यह आतंरिक आश्रय स्थल के हृदय पर केंद्रित है। रॉयल टीटन रैंच नाम की यह जगह येल्लोस्टोने नेशनल पार्क के पास है और एक प्राकृतिक मंदिर के सामान है। इसे विश्व के स्वामी (गौतम बुद्ध) के पश्चिमी आध्यात्मिक केंद्र का भौतिक स्थान माना जाता है। यहाँ लोग अपने भीतर का बुद्ध और भीतर की दिव्य चेतना के रहस्यों पर मनन करते हैं, और अपनी “त्रिदेव ज्योत” के माध्यम से शम्बाला की शक्ति को पश्चिमी दुनिया में स्थापित करने की कोशिश करते हैं।

इस आश्रय स्थल के बारे में बात करते हुए गौतम बुद्ध कहते हैं:

मैं शम्बाला के पवित्र मंदिर में हूँ - पश्चिम के शम्बाला में - जिसका आकाशीय आध्यात्मिक स्थल भी अनादि काल से स्थापित है। दिव्य माता का आश्रम बहुत बड़ा है - यह आज के रॉयल टेटन रैंच के पूरे क्षेत्र पर फैला हुआ है। परन्तु मेरा अपना पवित्र आश्रम ह्रदय के ऊपर के सूक्ष्म सप्तक में स्थित एक प्रवेश कक्ष के समान है — यह हृदय का वह गुप्त कक्ष है जहाँ आत्मा प्रवेश कर स्वयं ईश्वर से शिक्षा प्राप्त करती है।

Thus, beloved, the celebration in the Heart of the Inner Retreat each summer is the celebration of the eightfold chakra and the Eightfold Path. It is the entering in to the holy temple of the Great White Brotherhood whose path through our Mystery School under Lord Maitreya does bring the individual to the consecration of his life, his tabernacle, as the holy temple of being.[1]

See also

Sources

Mark L. Prophet and Elizabeth Clare Prophet, The Masters and Their Retreats, s.v. “The Western Shamballa.”

  1. Gautama Buddha, “The Heart Chakra of America,” Pearls of Wisdom, vol. 30, no. 72, December 11, 1987.