Translations:Saint Germain/22/hi

From TSL Encyclopedia
Revision as of 09:52, 27 May 2026 by JaspalSoni (talk | contribs)
तेरह हज़ार वर्ष पहले, अटलांटिस (Atlantis) की मुख्य भूमि पर स्थित वायलेट फ्लेम मंदिर (Violet Flame Temple) के महायाजक के रूप में, संत जरमेन अपनी प्रार्थनाओं (invocations) और अपने कारण शरीर (causal body) की शक्ति से अग्नि के एक स्तंभ को बनाए रखते थे — यह वास्तव में बैंगनी गाती हुई ज्वाला (violet singing flame) का एक दिव्य फव्वारा था। यह ज्वाला दूर-दूर से लोगों को आकर्षित करती थी, जो शरीर, मन और आत्मा की हर प्रकार की बंधनकारी अवस्था से मुक्ति पाने के लिए वहाँ आते थे। वे यह मुक्ति अपने स्वयं के प्रयासों द्वारा प्राप्त करते थे — प्रार्थनाएँ अर्पित करके और पवित्र अग्नि के लिए सातवीं किरण (seventh-ray) के अनुष्ठानों का अभ्यास करके।