Translations:Archangel Raphael/5/hi
यहूदी परंपरा के अनुसार वह उन तीन प्रधान महादेवदूतों में से एक हैं जो ममरे (Mamre) के मैदान में अब्राहम (Abraham) के सामने प्रकट हुए थे। ऐसा माना जाता है कि रेफियल ने ही अब्राहम की पत्नी सारा को गर्भ धारण करने की शक्ति प्रदान की थी, जबकि वह संतानोत्पत्ति की आयु पार कर चुकी थीं।