Seven rays/hi: Difference between revisions

From TSL Encyclopedia
No edit summary
Tags: Mobile edit Mobile web edit
No edit summary
Line 231: Line 231:
== अधिक जानकारी के लिए ==
== अधिक जानकारी के लिए ==


{{THA-hi}}
{{THA}}


{{LSR}}
{{LSR}}

Revision as of 10:58, 25 March 2026

Other languages:

ईश्वर से निकलने वाली दिव्य किरणें—जैसे श्वेत प्रकाश की सात किरणें—जो आत्मिक चेतना के प्रिज़्म (काँच या प्लास्टिक की पारदर्शी वस्तु जो प्रकाश अलग-अलग रंगों में बाँट सकती है) के माध्यम से प्रकट होती हैं। ये सात किरणें हैं:

  1. नीली
  2. पीली
  3. गुलाबी
  4. सफेद
  5. हरी
  6. सुनहरी बैंगनी
  7. जामुनी

इसके अलावा पांच “गुप्त किरणें” - जो अस्तित्व के श्वेत-अग्नि सत्व में उत्पन्न होती हैं, तथा असंख्य ब्रह्मांडीय किरणें - जिन्हें स्वर्गदूतों के समूह ने पात्रता दी है - भी हैं। ब्रह्मांडीय किरणें परम पिता परमात्मा के प्रतिनिधियों के पवित्र ह्रदय से उत्त्पन्न होती हैं और आध्यात्मिक रूप से कम विकसित प्राणियों तक पहुँचती हैं।

Each ray is a Light-emanation of the Universal Christ concentrating particular gifts and graces and principles of self-awareness in the Logos that can be developed by the disciple through his life’s calling.

किरणों के गुण

किसी भी किरण की आवृति उसके रंग के अनुरूप ही होती है, और विचारों और भावनाओं के स्पंदन का स्वरूप भी उसके अनुसार ही होता है। इन्हें अलग नहीं किया जा सकता। मनुष्यों के आभा मंडलों के अध्ययन से हमें पता चलता है कि किसी भी व्यक्ति के आभा मंडल के रंग का उसके मानसिक और भावनात्मक स्वरुप के साथ एक वैज्ञानिक संबंध होता है।

प्रत्येक किरण का इलेक्ट्रॉनिक स्वरुप उन ईश्वरीय गुणों के स्वरुप के समान है जिसका वह प्रतिनिधित्व करती है। गुलाबी रंग प्रेम का द्योतक है, पीला ज्ञान का, नीला शक्ति का, बैंगनी दया का, जामुनी न्याय का, हरा रंग उपचार और आपूर्ति का है तथा श्वेत रंग पवित्रता का। जहाँ भी गुलाबी रंग है वहाँ ईश्वर के प्रेम का केंद्र है; जहाँ भी नीला है, वहाँ उनकी शक्ति प्रकट होती है; जहाँ भी पीला है, वहाँ ईश्वर की बुद्धि की अभिव्यक्ति होती है। जिस भी मनुष्य में सातों किरणों के विभिन्न गुण उन्नत होते हैं, उसके आभा मंडल में इंद्रधनुषी रंगों की कोमल पर अत्यंत शक्तिशाली चमक दिखती है। सात किरणों के रंग और गुण, कारण शरीर में उनकी जगह और इलेक्ट्रॉनिक बेल्ट तथा मानव आभा मंडल में उनका विकृत रूप नीचे दिए गए चार्ट में दर्शाया गया है।

सात किरणों की ज्वाला के रंग, गुण और उनकी विकृतियाँ

मनुष्य के कारण शरीर के क्षेत्र
रंग
किरण

रंग के अनुरूप ईश्वरीय गुण: सात मंडलों में संचित स्वर्ग की निधियां

इलेक्ट्रॉनिक बेल्ट में एकत्रित हुए विकृत ईश्वरीय गुण

व्यक्ति के आभामंडल में पाई जाने वाली रंगीन किरणों की विकृतियाँ

पहला वृत्त

श्वेत
'चौथी किरण

  1. पवित्रता, पूर्णता
  2. आत्म-अनुशासन, नैतिकता
  3. जीवन, आशा, सकारात्मक चक्र
  4. आनंद, आध्यात्मिक परमानंद
  5. सम्पूर्णता, एकात्मकता
  6. समरूपता, ज्यामिति
  7. नियम, व्यवस्था, सह-माप—जैसा ऊपर, वैसा नीचे
  8. दिव्य वास्तुकला, जीवन की रूपरेखा
  1. अशुद्धता, खामियां (त्रुटियाँ)
  2. आत्म-नियंत्रण का अभाव, अनैतिकता
  3. मृत्यु, हतोत्साहित होना, नकारात्मक चक्र
  4. वासना, मानवीय इच्छाओं के स्वरुप, पवित्र अग्नि का दुरुपयोग
  5. अलगाव, अधूरापन, अकेलापन
  6. विषमता
  7. अराजकता, अव्यवस्था, अराजक स्थिति, आत्मा और भौतिक जगत के बीच संवाद/संपर्क का अभाव
  8. दैवीय रचना का विकृति

मटमैला सफेद
“मरे हुए आदमियों की हड्डियाँ”
चांदी
स्लेटी
काला
गहरा लाल

दूसरा वृत्त

पीला
दूसरी किरण'

  1. ईश्वरीय ज्ञान
  2. ईश्वरीय आत्म-जागरूकता, विनम्रता
  3. दिव्य शब्द, दिव्य विवेक
  4. बुद्धि (बुद्धिमान प्रभुत्व), समझ, ब्रह्मांडीय चेतना
  5. पूर्ण अच्छाई, प्रासंगिक अच्छाई और बुराई का ज्ञान, सही ज्ञान
  6. बुद्धिमत्ता, साधन-संपन्नता, खुले विचारों वाला होना
  7. समझदारी, स्पष्ट ईमानदारी
  1. जादू टोना, काला जादू
  2. अहंकार, अभिमान
  3. मानवीय तर्क, मानवीय विवेक
  4. मानवीय मूर्खता, घमंड, समझ की कमी, नश्वर चेतना
  5. ऊर्जा का अत्यधिक और अंधाधुंध उपयोग, गलत ज्ञान
  6. मूर्खता, आलस्य, संकीर्ण मानसिकता
  7. विवेक की कमी, अज्ञानता, मानसिक सुस्ती, आलस्य

मटमैला पीला
नारंगी
भूरा
ताम्बे का रंग जैसा br /> गहरा लाल
काला
ज़ैतून के रंग का

तीसरा वृत्त

गुलाबी
तीसरी किरण

  1. ईश्वरीय प्रेम, निस्वार्थता
  2. सौंदर्य, सुकून, कृपा
  3. सामंजस्य
  4. रचनात्मकता, आध्यात्मिक आकर्षण, ईश्वर की इच्छा
  5. करुणा
  6. एकता, जुड़ाव, सामंजस्य
  7. जीवन के साथ मिलन, पवित्र आत्मा का दीक्षा
  1. मानवीय प्रेम, स्वार्थ
  2. कुरूपता, असुविधा, उपेक्षा
  3. कलेश
  4. कामुकता, पशुवत आकर्षण, मानवीय इच्छा
  5. स्वयं पर तरस खाना, मानवीय सहानुभूति
  6. फूट, विघटन, क्षय
  7. मृत्यु से संबंध, तंत्र-मंत्र, जादू के माध्यम से मृत आत्माओं के साथ बातचीत करने का दावा, आत्मा पर भूत-पिशाच का नियंत्रण

लाल
लाल नारंगी
गुलाबी नारंगी
गहरा बैंगनी गुलाबी
काला
भूरा

चौथा वृत्त

जामुनी
सातवीं किरण

  1. स्वतंत्रता, न्याय, सहिष्णुता, दया, क्षमा
  2. स्वाधीनता, जीवन का अनुष्ठान
  3. पवित्र अग्नि का आह्वान, प्रकाशमय क्रिया, प्रवाह
  4. कूटनीति, चतुराई, संयम
  5. रसायन विद्या का विज्ञान, रूपांतरण, पारलौकिकता का नियम, प्रगतिशील रहस्योद्घाटन, भविष्यवाणी
  1. पराधीनता, बंधन, अन्याय, असहिष्णुता, कठोर हृदय, क्रूरता
  2. स्वच्छंदता, मनमानी, अव्यवस्था, कुव्यवस्था, एकीकरण की कमी, दिशाहीनता
  3. मंत्रोच्चार, घातक अभिशाप, जादू-टोना, दुर्भावना-पूर्ण प्रार्थनाएँ, निष्क्रियता, मृत्यु
  4. समाज में यथोचित व्यवहार की कमी
  5. पवित्र विज्ञान का दुरुपयोग, रटना, अपने विचारों या निर्णयों के प्रति कट्टर होना और समझौता करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं होना, हठधर्मिता, धर्मग्रंथों और सत्य के नियमों की विकृत व्याख्याएँ और गलत अर्थ निकालना, दुष्ट आत्माओं का आह्वान

लाल
नारंगी
गहरा बैंगनी-लाल
गहरा बैंगनी-गुलाबी
भूरा
काला

पांचवा वृत्त

बैंगनी और सुनहरा
'छठी किरण

  1. शांति
  2. सेवा और कार्य
  3. आत्मिक भाईचारा और पारिवारिक जीवन
  4. व्यक्ति और समाज में संतुलित आत्मा
  5. इच्छाहीनता, किसी को भी नुक्सान न पहुँचाना
  1. भावनात्मक उथल-पुथल, संघर्ष
  2. अहंकार-केंद्रित अस्तित्व
  3. त्रिदेव ज्योत के विकृतीकरण के कारण पारिवारिक और सामुदायिक जीवन में व्यवधान उत्पन्न होना
  4. असंतुलन - यह गुटों, गिरोहों, सामाजिक समूहों, सामूहिक विवाहों, और मुक्त प्रेम के रूप में प्रकट होता है
  5. अत्यधिक इच्छाएं होना, हानिकारक प्रवृत्ति

गहरा लाल-भूरा
चांदी के रंग जैसा
मटमैला काला
नारंगी-लाल
भूरा
कला

छठा वृत्त

हरा
पांचवीं किरण

  1. सत्य, प्रचुरता, आपूर्ति
  2. विज्ञान, वैज्ञानिक विधि
  3. जीवन
  4. अच्छा स्वास्थ्य, उपचार, संपूर्णता, कायाकल्प, पुनर्जन्म
  5. आत्मा का पदार्थ में और पदार्थ का आत्मा में आसानी से आवागमन, आत्मा का प्रत्यक्ष प्रमाण, वृत्त का पूरा होना
  6. कृतज्ञता, स्थिरता, समर्पण, उदारता, खुले विचारों वाला होना,
  7. संगीत, गणित, ब्रह्मांडीय सामंजस्य के नियम और सिद्धांत
  1. गलतियां, अपर्याप्तता, कमी, आध्यात्मिक दरिद्रता
  2. अज्ञानता, अंधविश्वास, दुर्घटना, खतरा
  3. मृत्यु
  4. रोग, "विभाजित घर", बुढ़ापा, पतन
  5. ऐसी स्थिति जहां व्यक्ति के वांछित लक्ष्य, इरादे या "अभिव्यक्तियाँ" अभी तक उसकी भौतिक वास्तविकता में प्रकट नहीं हुई हैं, सद्गुणों का अभाव और आत्मा के उन पहलुओं का अभाव जो आत्मा और पदार्थ दोनों रूपों में व्यावहारिक हों
  6. कृतघ्नता, अस्थिरता, लापरवाही, अपवित्रता, दान करने की इच्छा न होना, संकीर्ण मानसिकता, ईर्ष्या, जलन, लोभ, लालच, अधिकार भावना, ऊर्जा पदार्थ में बंदी होना
  7. असामंजस्य

भूरा हरा
पीला हरा
भूरा
नारंगी
काला

सातवाँ वृत्त

नीला
पहली किरण

  1. प्रवीणता
  2. ईश्वरीय इच्छा
  3. संरक्षण, निर्माण, मार्गदर्शन
  4. आस्था
  5. आज्ञापालन, ईश्वर और उनके नियमों के प्रति प्रेम
  6. प्रकाश, ऊर्जा, शक्ति, साहस
  7. प्रभुत्व, ईश्वरीय नियंत्रण, ईश्वरीय इच्छा
  8. ईश्वर द्वारा निर्धारित सरकार, व्यापार, वाणिज्य, परिवहन, संचार, बैंकिंग
  9. ब्रह्मांडीय और प्राकृतिक नियम
  1. अधूरापन
  2. मानवीय इच्छा
  3. हानि, खतरे, विनाश की स्थिति; अव्यवस्थित, अनियंत्रित अस्तित्व
  4. संदेह
  5. अवज्ञा, अवज्ञा, ईश्वर के नियमों के विरुद्ध विद्रोह
  6. प्रकाश, ऊर्जा का अभाव, अस्थिरता, नपुंसकता, कायरता
  7. अधीनता, मानसिक हेरफेर, काला जादू
  8. नश्वर नियमों के परिणामस्वरूप राष्ट्रों और समाजों के मामलों और अर्थव्यवस्था में अव्यवस्था
  9. नश्वर नियम, अराजकता

सलेटी नीला
नीला काला
काला

इसे भी देखिये

चौहान

पांच गुप्त किरणें

ईश्वर की ज्वाला

अधिक जानकारी के लिए

Kuthumi and Djwal Kul, The Human Aura: How to Activate and Energize Your Aura and Chakras

Mark L. Prophet and Elizabeth Clare Prophet, Lords of the Seven Rays

स्रोत

Mark L. Prophet and Elizabeth Clare Prophet, Saint Germain On Alchemy: Formulas for Self-Transformation

Template:CHM-hi, छठा अध्याय